रूस-यूक्रेन जंग छिड़े एक साल हो चुका आखिर कब खत्म होगी जंग!

जानिए, किस तरफ हो सकता है भारत तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो 3 टुकड़ों में बंट जाएगी दुनिया!  

स्टार एक्सप्रेस डीजिट

रूस-यूक्रेन: जंग छिड़े एक साल हो चुका हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन यात्रा को युद्ध में नए मोड़ की तरह देखा जा रहा है अब या तो जंग रुक जाएगी या फिर और भयावह होगी शायद तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाए तब दुनिया 3 टुकड़ों में बंट जाएगी एक तरफ अमेरिका और रूस आमने-सामने होंगे तो दूसरी तरफ नया धड़ा उभरेगा।

नब्बे के दशक से पहले यूक्रेन सोवियत संघ अब रूस का हिस्सा हुआ करता था साल 1991 में भाषा और दूसरी वजहों से यूक्रेन टूटकर आजाद देश बन गया इसके बाद भी लंबे समय तक ये अप्रत्यक्ष ढंग से रूस दखल झेलता रहा रूस अलग होकर भी मजबूत था, लेकिन यूक्रेन में गरीबी और महंगाई लगातार बढ़ने लगी इसी बात पर यूक्रेन में रूसियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ाता रहा धीरे-धीरे वो बाहर आकर दूसरे देशों से घुलने-मिलने लगा यहां तक कि सैन्य मामलों में भी वो आजाद होने लगा रूस इस बात पर परेशान तो हुआ लेकिन दोनों देशों का तनाव खुलकर तब आया, जब यूक्रेन ने खुद को नाटो में शामिल करने की अपील की

रूस पर खतरा यूक्रेन की नाटो से जुड़ने की बात क्यों है 

नाटो यानी नॉर्थ अटलाटिंक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन वो संगठन है जिसमें रूस का कट्टर दुश्मन अमेरिका भी शामिल है. ये संगठन युद्ध जैसे हालातों में एक-दूसरे की मदद करते हैं. ऐसे में यूक्रेन अगर नाटो से जुड़ जाए तो बड़े-बड़े देश रूस के खिलाफ उसका साथ देंगे. इसी बात ने रूस की सरकार को गुस्सा दिला दिया. उसने साल 2021 के आखिर में ही यूक्रेन की सीमाओं पर सैनिक तैनात करने शुरू कर दिए और 24 फरवरी 2022  को यूक्रेन पर हमला ही कर दिया. तब से युद्ध चल रहा है।

 दोनों ही देशों का बड़ा नुकसान हुआ

अलग-अलग सोर्स के मुताबिक यूक्रेनियन सेना के अलावा अब तक 7 हजार से ज्यादा आम नागरिक भी मारे गए हैं. लगभग 7 मिलियन लोग अपना देश छोड़कर दूसरी जगहों पर पनाह लिए हुए हैं देश के लगभग हर शहर में युद्ध के चलते नौकरियां कम हुईं और महंगाई बढ़ चुकी है यहां तक कि भागे और डरे हुए नागरिक तस्करी का शिकार तक हो रहे हैं. रूस के बारे में खुलकर कोई जानकारी नहीं आ रही, लेकिन माना जा रहा है कि वहां भी हाल खास अच्छे नहीं होंगे

Related Articles

Back to top button