जयंत चौधरी से मिले चंद्रशेखर, खतौली उपचुनाव में SP-RLD प्रत्याशी का किया समर्थन

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी में सीधा मुकाबला है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी में सीधा मुकाबला है। खतौली उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

मंगलवार को दिल्ली में चन्द्रशेखर आजाद ने जयंत चौधरी से मुलाकात की है। चन्द्रशेखर आजाद ने खतौली उपचुनाव के लिए RLD प्रत्याशी को समर्थन किया है। चंद्रशेखर ने कहा भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई, हम मिलकर लड़ेंगे। बता दें, आरएलडी से मदन भैया चुनावी मैदान में हैं।

खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी में सीधा टक्कर है। सपा और आरएलडी ने मदन भैया को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

ये भी पढ़े

CM योगी ने सोनभद्र को दिया 575 करोड़ का तोहफा, कही ये बातें

Related Articles

Back to top button