18 सितंबर तक इन राशि वालों के जीवन में होंगे भारी बदलाव

ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 सितंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. 12 सितंबर 2022, सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कई राशि वालों को लाभ होगा और कई राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानें यह सप्ताह किन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां-

मेष-

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों भरा रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। धैर्य व संयम बनाए रखें।

वृषभ-

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सुखद रहेगा। नए लोगों से मुलाकात संभव है। हालांकि सप्ताह के मध्य में आपको मानसिक तनाव हो सकतता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन-

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क-

जमीन से जुड़ा कोई विवाद इस सप्ताह हल होने से आपका मानसिक तनाव दूर होगा। हालांकि इस सप्ताह आर्थिक बजट बनाकर चलें। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह-

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें। नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है।

कन्या-

इस सप्ताह आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के साथ किसी तरह का मतभेद होने की स्थिति बन रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला-

तुला राशि वालें के लिए यह समय किसी वरदान के कम नहीं है। इस सप्ताह आपको रुके हुए कामों में गति मिलेगी। नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को लक्ष्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-

इस सप्ताह आपका भाग्य साथ देगा। वरिष्ठजनों की सलाह से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। पार्टनरशिप के जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है।

धनु-

इस सप्ताह आप कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिल सकते हैं। किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है। पर्सनल लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर-

मकर राशि वालों को इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अटके हुए काम बनेंगे। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ-

इस सप्ताह आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

मीन-

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्साह भरा रहेगा। किसी परिवारिक मुद्दे से निजात मिल सकती है। कारोबार से जुड़ी परेशानियां हल होंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

Related Articles

Back to top button