Mars Mission: आज मंगल गृह पर उतरेगा चीन का Zhurong रोवर, अंतिम 7 मिनट पर होगी दुनिया की नजर

मंगल ग्रह का जिक्र आते ही कई सारे सवाल खुद-ब-खुद आंखों के सामने तैरने लगते हैं। जैसे वह कैसा होगा। क्या वहां जाना संभव है, आदि। कुछ लोग तो वहां जाने की इच्छा तक रखते हैं। फिलहाल वहां जाना तो संभव नहीं है। किन्तु, मंगल ग्रह को आप करीब से देख और जान जरूर सकते हैं।

चीन का जुरोंग रोवर (Zhurong Rover) शुक्रवार को मंगल ग्रह पर लैंड होगा. रोवर का मंगल पर उतरना चीन के लिए इसलिए इतना खास है क्योंकि ये उसका पहला इंटरसेप्टरी मिशन है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया है कि कैप्सूल शाम करीब 7:11 बजे ‘टेरर के सात मिनट’ से गुजरेगा. बिल्कुल वैसे ही जैसे इस साल के शुरुआत में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए परसिवरेंस रोवर के आखिरी सात मिनट बेहद अहम थे.

टेरर के सात मिनट का मतलब है, ये रोवर 12 हजार मील प्रतिघंटे की रफ्तार से 0 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर आकर सतह पर उतरेगा (7 Minutes of Terror). यही सात मिनट आखिरी पड़ाव माने जाते हैं, जो तय करेंगे कि रोवर की लैंडिंग कैसी हुई है. इसमें गति को घटाने की भी व्यवस्था होती है.

Related Articles

Back to top button