9 राशियों के लिए अशुभ रहेगा आज का दिन, घर से निकलने से पहले देखें राशिफल

मेष
नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इन दिनों में फायदा हो सकता है। विशेष अधिकार मिल सकते हैं। पुराने कामों का फायदा मिल सकता है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकताा है। सोचे हुए काम इन दिनों में पूरे हो सकते हैं।

वृष
शनि के वक्री होने के कारण आपको नौकरी और बिजनेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कई मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। साथ काम करने वालो, दोस्तों और भाइयों से मदद नहीं मिलने के कारण आप दुखी हो सकते हैं। किसी पर अपने विचार थोपने से बचें। पुराने काम सामने आएंगे। इस दौरान कुछ रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

मिथुन
शनि के कारण आपकी गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। गलत कामों फंसने की संभावना है। गैरकानूनी काम करने से बचें। इस दौरान कानूनी मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों रुकावटें आ सकती हैं। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। शनि के कारण नौकरी, बिजनेस, सेविंग और संतान के मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। योजनाएं भी अधूरी रह सकती हैं।

कर्क
पारिवारिक परेशानियां सामने आ सकती है। माता की सेहत खराब हो सकती है। आपको भी सिरदर्द रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। बिजनेस में पैसा उलझ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। इस दौरान आप किसी भी विश्वास नहीं कर पाएंगे।

सिंह
सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। साझेदारी के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। दूर स्थान की यात्राएं होंगी, लेकिन इस दौरान बीमार हो सकते हैं। कामकाज में दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है।

कन्या
शनि के कारण करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। बातों में कठोरता और कड़वापन रहेगा। दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। लोगों के प्रति बुरा व्यवहार होने से आपकी छवि बिगड़ने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है।

तुला
शनि वक्री होने के कारण आपके सुख में कमी आ सकती है। वर्तमान में आपको शनि की ढय्या चल रही है, इसलिए सेहत संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा। आपके स्वभाव में भी रुखापन आ सकता है। जरूरी कामकाज में रुकावटें और देरी होने की संभावना है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता रहेगी। कलेश भी हो सकता है। व्हीकल पर खर्चा हो सकता है। बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है। कर्जा बढ़ सकता है। मानसिक तनाव वाला समय रहेगा।

वृश्चिक
शनि के प्रभाव से आपका पराक्रम और सुख बढ़ेगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी हो सकती है। इनमें फायदा भी मिल सकता है। कई मामलों में आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती है। बचत बढ़ सकती है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

धनु
शनि के प्रभाव से मेहनत ज्यादा होगी और उसका फायदा कम ही मिल पाएगा। साढ़ेसाती के कारण जरूरी कामकाज में देरी हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आने की भी संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। माता की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। गुप्त मामले उजागर हो सकते हैं। बातचीत में सावधानी रखें। सोच-समझकर बोलें। किसी भी तरह का नाश करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

मकर
नौकरी और बिजनेस में आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। साढ़ेसाती चलने के कारण सोचे हुए काम बिगड़ सकते हैं। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। रोजमर्रा के कामों में और देरी हो सकती है। भाइयों और दोस्तों से मदद नहीं मिल पाएगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। चोट या दुर्घटना की संभावना है।

कुंभ
शनि की साढ़ेसाती के कारण सेहत बिगड़ सकती है। यात्राओं का योग बन रहा है। दुर्घटना भी हो सकती है। नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। खर्चा बढ़ सकता है। सेविंग खत्म होगी।

मीन
शनि के प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। शनि के कारण बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। इन दिनों में कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। तनाव दूर हो सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामलों में सावधानी रखनी होगी।

Related Articles

Back to top button