60 दिन की शुभ राशियां जानिए किस पर बरसेगी कृपा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : शुक्र देव को सुखों का प्रदाता कहा जाता है। 18 अप्रैल को शुक्र देव मेष राशि में उदय हो गए हैं। अगले 61 दिनों तक शुक्र उदय ही रहेंगे। शुक्र के उदय होने से आने वाले 61 दिन कुछ राशियों के शुभ रहने वाले हैं। शुक्र के उदय होने के बाद ही विवाह, सगाई, गृह प्रवेश समेत मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं आने वाले 60 दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद ही शुभ रहने वाले हैं।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
धन- लाभ होगा।
विवाह का योग भी बन रहा है।

वृष
वृष राशि शुक्र के उदय होने से वृष राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है।
घर या वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी।
नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
नया काम शुरू करने के लिए समय काफी अच्छा है।
धन- लाभ होगा।
निवेश करने के लिए समय ठीक है।
नौकरी में पदोन्नती के योग बन रहे हैं।

सिंह
सिंह राशि नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी बेहतरीन है।
सभी का सहयोग मिलेगा।
लंबे समय से चल आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ कहा जा सकता है।
नौकरी- व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु
धनु राशि स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर
मकर राशि कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button