31 से पहले जल्दी से पूरे करें ये 2 काम, नहीं तो दिक्कतें झेलनी पड़ेगी

31 December Alert: 31 दिसंबर 2025 तक जरूरी कामों को पूरा करना है, जैसे PAN-Aadhaar लिंक करना और बिलेटेड ITR फाइल करना। जानें, अगर आप यह काम समय पर नहीं करते तो क्या परेशानियाँ आ सकती हैं।

31 December Alert: साल का आखिरी महीना दिसंबर है, जिसके बाद नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। साल खत्म होने के साथ-साथ कुछ कामों को पूरा करने की डेडलाइन भी खत्म हो रही है। इसलिए आम लोगों के लिए यह ज़रूरी है कि वे साल खत्म होने से पहले अपने कुछ ज़रूरी काम पूरे कर लें। अगर आप साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर तक ये काम पूरे नहीं करते हैं, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इन डिटेल्स के बारे में।

PAN Aadhaar Link करने की डेडलाइन

31 दिसंबर, 2025 आधार कार्ड और PAN कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख है। सरकार ने आधार और PAN को लिंक करना ज़रूरी कर दिया है और सभी लोगों के लिए 31 दिसंबर से पहले अपना आधार और PAN लिंक करना ज़रूरी है।

अगर आधार-PAN लिंक नहीं किया तो क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति 31 दिसंबर से पहले अपना आधार-पैन लिंक नहीं करता है, तो उसे बड़ी दिक्कत हो सकती है। उस व्यक्ति के कई फाइनेंशियल और बैंक से जुड़े काम अटक सकते हैं। इससे पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है, जिससे बाद में कई दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही, इससे ITR फाइल करने में दिक्कत हो सकती है और आपका ITR रिफंड भी रुक सकता है।

Belated ITR फाइल करने की डेडलाइन

बिलेटेड ITR फाइल करने की डेडलाइन भी 31 दिसंबर, 2025 है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना बिलेटेड ITR फाइल नहीं किया है, तो यह काम जल्द से जल्द पूरा कर लें।

भारत की इस चीज का जादू दुनिया भर में छाया, बड़े बड़े सुपर पॉवर देश हैं पीछे

अगर आप 31 दिसंबर तक फाइल नहीं करते हैं तो क्या होगा?

अगर आप 31 दिसंबर, 2025 से पहले अपना बिलेटेड ITR फाइल नहीं करते हैं, तो आपको अपना रिफंड नहीं मिलेगा। साथ ही, आपको लेट फीस और इंटरेस्ट भी देना होगा।

Related Articles

Back to top button