Banana Health Benefits: खाली पेट या रात में, आखिर केला खाने का सही समय क्या

Banana Health Benefits Hindi: अक्सर आपने सुना होगा कि सुबह खाली पेट केला खाना चाहिए, तो कुछ लोग कहते हैं कि रात में इसे खाने से बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तरह की बातें छाई रहती हैं। कोई इसे नाश्ते का अहम हिस्सा मानता है, तो कोई इसे वर्कआउट से पहले या बाद में एनर्जी के लिए खाता है। कभी-कभी हल्की भूख लगने पर भी केला सबसे आसान विकल्प लगता है। लेकिन अगर हम वैज्ञानिक तथ्यों की बात करें, तो केला खाने का कोई एक फिक्स समय नहीं होता। आप अपने शरीर की जरूरत और अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी भी इस स्वादिष्ट फल का मजा ले सकते हैं।

सेहत का खजाना है एक साधारण सा केला

केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में और आसानी से मिल जाता है। अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट बताती है कि एक सामान्य आकार के केले में लगभग 422 मिलीग्राम पोटैशियम और 0.4 मिलीग्राम विटामिन बी6 पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। पोटैशियम हमारे शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने के साथ ही नसों और मांसपेशियों को दुरुस्त रखता है। वहीं, विटामिन बी6 प्रोटीन को पचाने और शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में मददगार होता है। यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग और खिलाड़ी तुरंत एनर्जी पाने के लिए केले को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं।

खाली पेट केला खाना सही या गलत?

अब सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि क्या सुबह खाली पेट केला खाया जा सकता है? इसका सीधा सा जवाब आपके शरीर पर निर्भर करता है। अगर आपको सुबह केला खाने से गैस या पेट में कोई दिक्कत नहीं होती है, तो आप इसे बेझिझक अपने नाश्ते का हिस्सा बना सकते हैं। लेकिन अगर इसे खाने के बाद आपको पेट में भारीपन या अफारा महसूस होता है, तो बेहतर होगा कि आप इसे ओट्स, ब्रेड या दही के साथ मिलाकर खाएं।

उबला या भुना; 99% लोग नहीं जानते भुट्टा खाने का सही तरीका, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप!

रात में केला खाएं या नहीं?

रात के समय केला खाने को लेकर भी लोगों के मन में कई भ्रांतियां हैं। विज्ञान के अनुसार रात में केला खाने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि अगर आपको इसे खाने के बाद पेट ज्यादा भारी लगता है या नींद आने में परेशानी महसूस होती है, तो आप इसे दिन के समय ही खाएं।

Related Articles

Back to top button