स्वास्थ्य शिविर में 26 मरीजों को मिला इलाज

बुखार-खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों का किया उपचार

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र के गांव दर्शनपुरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में बुखार,खांसी और जुकाम से पीड़ित 26 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित कीं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में मरीजों को उपचार मिलने से उन्हें राहत मिली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में डॉ.आशीष तोमर,सुभाष और आसिफ खान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button