मेडल व शील्ड देकर शिवभक्तों को किया सम्मानित, मेरठ रोड गूंजा हर-हर महादेव के जयघोष से

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ रोड पर पूर्वांचल कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के सदस्यों द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए “हर-हर महादेव” और “जय भोले” के जयघोष लगाए।

इस अवसर पर पूर्वांचल कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के सदस्य माहीलाल चौहान, शेषनाथ, सूरज, जवाहर, अरविन्द चौहान, मनोज, सचिन, प्रिंस, दीपक गुप्ता, आशीष, विकास, अजय, अभिषेक, लक्की, दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

माहीलाल चौहान ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और उनका स्वागत करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते पूरा मेरठ रोड भोले के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में भी सेवा करने वालों के प्रति उत्साह व आभार देखने को मिला।

पूर्वांचल कॉन्ट्रैक्टर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में आगे भी इसी प्रकार बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सभी ने “हर-हर महादेव” और “जय भोले” के जयघोष लगाए

Related Articles

Back to top button