जेम्स विल्सन ने किया था भारत का पहला बजट पेश

वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को अपनी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगे। बता दें कि सरकार अब एक ही बजट पेश करती है, अब अलग से रेल बजट नहीं पेश किया जाता है।
भारत का पहला बजट एक अंग्रेज ने पेश कि‍या था। जेम्स विल्सन ने 18 फरवरी 1860 को पहला बजट पेश कि‍या था। जेम्स ब्रिटिश वायसराय काउंसिल के मेंबर (फाइनेंस) थे।

वहीं, आजादी से पहले बनी भारत की अं‍तरिम सरकार का बजट लियाकत अली खां ने पेश किया था। यह बजट 9 अक्टूबर, 1946 से लेकर 14 अगस्त 1947 तक के लिए था। जबकि आजाद भारत का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम शेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 में पेश किया था। यह एक अंतरिम बजट था। आजाद भारत का पहला बजट वित्त वर्ष 1947-48 में पेश किया गया जो साढ़े सात महीने की अवधि के लिए था। दरअसल, वित्त मंत्री ने सदन में कुल 6.52 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया था। बजट में कुल आय 172.77 करोड़ रुपए और कुल व्यय 178.77 करोड़ रुपए दिखाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button