नासिरपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

वार्ड संख्या 39, नासिरपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले), पार्षद उदित मोहन, वरुण नागर, गिरीश साहनी, माहीलाल चौहान, महेंद्र, दीपू, कुलदीप, अजय शाह, देविंदर चौधरी, कमल भूषण, घनश्याम, प्रमोद कचली, अनवारुल, रवि, मनीष निश्छल, विपिन अग्रवाल, संजीव गुप्ता, दयानन्द बंसल, राहुल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन में नासिरपुर ग्राम के समस्त निवासी एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा।

Related Articles

Back to top button