विश्वकर्मा पूजा में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

शोभायात्रा से पहले नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा विधायक ने काटा केक

इटावा। श्री विश्वकर्मा पूजा एवं शोभायात्रा के अवसर पर विश्वकर्मा समाज की ओर से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने पहुंचकर केक काटा और उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के आयोजक रामकुमार शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा लक्ष्मण वाटिका समारोह स्थल से शुरू होकर भरथना चौराहा, साबितगंज,बाजार होते हुए विजय नगर पहुंची और पुनःभरथना चौराहा पर इसका समापन हुआ।

शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र छोटू शर्मा सहित समाज के तमाम लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे। इस दौरान पूजा-अर्चना एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से पत्रकारों को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मनोज कुमार कठेरिया,आशुतोष वाजपेई,सौरव भदौरिया, अजय बाथम,राजीव, बंदना यादव,मसरूर खान,आशु चौहान सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button