बीएमसी चुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई, बांटी मिठाई

*पत्रकार जुबैर खान ने मदरसा छात्रों व जरूरतमंदों को ओढ़ाई राहत की चादर*

 

ऊँचाहार, रायबरेली। कड़ाके की ठंड में सवैया हसन गांव में मानवता की मिशाल देखने को मिली है, समाजसेवी ने पिता की 9 वीं पुण्यतिथि को महज एक रस्म नहीं, बल्कि ‘सेवा के महाकुंभ’ के रूप में मनाया।

शुक्रवार को उनके आवास पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों को कम्बल वितरित कर ठंड से बड़ी राहत दी गई।

उन्होंने गांव स्थित ‘मदरसा नईमिया’ में दूर-दराज से तालीम हासिल करने आए बाहरी छात्रों (तालिबे इल्म) की सुध ली। घर-परिवार से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे इन छात्रों को जब जुबैर खान ने अपने हाथों से गर्म कम्बल ओढ़ाए, तो उनके चेहरों पर सुकून की मुस्कान तैर गई। इसके अलावा क्षेत्र के गरीब, असहाय, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर कम्बल दिए गए।

इस अवसर पर शिव प्रकाश साहू, रामफल साहू, प्रकाश अवस्थी, वसीम खान, सूबेदार खान, अब्दुल सत्तार खान, कामता प्रसाद मौर्य, केसर लाल मौर्य, राम अभिलेख मौर्य, राजेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. इंद्रपाल मौर्य और पूर्व प्रधान छोटेलाल मौर्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

—————————————

 

ऊँचाहार, रायबरेली। महाराष्ट्र के बीएमसी चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया । भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल के कार्यालय पर गोले दागे गए और मिठाई बांटी गई ।

शुक्रवार को बीएमसी चुनाव परिणाम आते ही भाजपाई उल्लास में डूब गए । ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए उत्साह का संचार किया है । उन्होंने कहा कि देश के हर शहर गांव में भाजपा के प्रति आम मतदाताओं का भरोसा दिनोदिन प्रगाढ़ होता जा रहा है । पूरे देश में विपक्ष के झूठे प्रचार को जनता नकार रही है और पीएम मोदी के प्रति विश्वास जता रही है । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लोगों में लड्डू का वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुनील मौर्य , राजेंद्र सैनी , रामपाल गुप्ता , पंकज शुक्ल , विवेक अग्रहरि , पारस अग्रहरि , अरविंद शर्मा , विवेक श्रीवास्तव , विकास श्रीवास्तव , राकेश पासी और सुखलाल सैनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

———————————

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

कल्यानी गाँव निवासी राजकुमार पाल 35 वर्ष गाँव के ही बृजेश यादव 32 वर्ष के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से ऊँचाहार आ रहा था, तभी पूरे चौहान गांव के पास ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोंनो सड़क पर गिरकर घायल हो गये।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज किया गया है।

Related Articles

Back to top button