हेल्थ सप्लीमेंट के ऑनलाइन ऑर्डर में मिला ये चीज, देख उड़ गये होश

हेल्थडेस्क. आए दिन ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर फर्जीवाड़े की खबरें आती रहती हैं। मोबाइल की जगह ईंट, साबुन की डिलीवरी की भी खबरें आपने खूब सुनी होंगी। कई बार तो ऐसा होता है कि आपने कुछ और प्रॉडक्ट ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी किसी दूसरे प्रॉडक्ट की हो गई। चीन में एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग से हेल्थ केयर प्रॉडक्ट ऑर्डर किया था। लेकिन, जो पैकेट उन्हें डिलीवर किया गया, उसमें से मरा हुआ मगरमच्छ और छिपकली निकली।

पैकेट खोलते ही महिला के उड़ गए होश
चीन के अखबार ‘शंघाईस्ट’ के मुताबिक, झेझियांग प्रांत के सुचांग में झांग नाम की महिला ने हेल्थ सप्लीमेंट ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जब उन्हें प्रॉडक्ट को रिसीव किया, तो तीन डिब्बों का आकार एक जैसा था, लेकिन चौथे वाले डिब्बे का आकार सामान्य से कुछ बड़ा था। चौथे डिब्बे से कुछ अजीब सी बदबू आ रही थी। जब उन्होंने पैकेट खोला, तो महिला के होश उड़ गए। पैकेट में मरा हुआ मगरमच्छ और छिपकली भरे हुए थे।

महिला ने की रिपोर्ट 

महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर इसकी रिपोर्ट की। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस पैकेट को कब्जे में ले लिया। मगरमच्छ ब्रीडिंग फार्म से लाया गया था। उस पर क्यूआर कोड का टैग लगा हुआ था। इस कोड के जरिए पुलिस ने मगरमच्छ के ब्योरे का पता लगाया।

 डिलीवरी में हुई गड़बड़ी
पुलिस की जांच में पता चला कि कुरियर कंपनी ने मगरमच्छ और छिपकली को गलत पते पर डिलीवर्ड कर दिया था। जब दोनों जीवों को भेजा गया था, तब वे जिंदा थे। लेकिन लंबी डिलीवरी के चलते इनकी मौत हो गई।

बता दें कि चीन में मगरमच्छ की फार्मिंग कानूनी है। ये मगरमच्छ खाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इनके चमड़े का भी उपयोग किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button