हरियाणा मे बड़ा हादसा : दो कारों की भयंकर टक्कर से 6 लोगों की मौत

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : हरियाणा के कैथल में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कैथल में मंगलवार की सुबह दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कैथल जिले के पाई गांव की है, जहां आज सुबह करीब सात बजे आई-10 और स्विफ्ट डिजायर कार में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका कैथल सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने बताया कि आई-10 में सवार छह लोग शादी में शामिल होकर पुंडरी लौट रहे थे, जबकि डिजायर में चार सवार कुरुक्षेत्र से कैथल के मल्हार गांव जा रहे थे। आई-10 में यात्रा करने वाले चार मृतकों की पहचान बरेली निवासी सत्यम (26), पुंडरी के रमेश (55), नरवाना के अनिल (55) और हिसार के शिवम (20) के रूप में हुई है। वहीं, अन्य दो मृतक डिजायर में सफर कर रहे थे, जिनकी पहचान विनोद (34) और पत्नी राजबाला (27) के रूप में हुई है। ये दोनों मल्हार गांव के थे। इनके सात साल के बेटे विराज को चोटें आईं हैं। इसके अलावा, उसी गांव के सोनिया भी घायल हुई हैं।

आई-10 में सफर कर रहे पुंडरी के सतीश और नरवाना के बलराज भी घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों का इलाज कैथल सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button