स्वाद और सेहत का रखें ख्याल बनाये सत्तू का पराठा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: बिहार का लिट्टी-चोखा काफी प्रसिद्ध है बावजूद इसके यहां नाश्ते में सुबह सत्‍तू का पराठा भी काफी पसंद किया जाता है। अगर आप भी नाश्ते में इस बिहारी व्यंजन का मजा लेना चाहते हैं तो ट्राई करें ये रेसिपी।

बनाने के लिए सामग्री-
-2 कप आटा
-1 प्‍याज बारीक कटी हुई
-5-7 लहसुन की कलियां
-1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई
-2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-1 बड़ा चम्‍मच सरसों का तेल
-1 कप सत्‍तू
– बड़ा चम्‍मच नींबू का रस

बनाने की विधि-
सत्‍तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूथकर उसे 10 मिनट ढक कर रख लें।वअब सत्‍तू का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए आप प्‍याज, मिर्च, धनिया पत्‍ती, लहसुन आदि को बारीक काटकर सत्‍तू में मिला लें। इसके साथ ही सत्‍तू में 1 बड़ा चम्‍मच सरसों का तेल और नींबू का रस डालें। इतना करने के बाद आपको आटे की लोई बनानी है और उसमें सत्‍तू का मिश्रण भरना है। इसके बाद पराठा बेलें। इस पराठे को गरम तवे पर सेकें और हरी चटनी के साथ परोसें।

Related Articles

Back to top button