सूरजमुखी के तेल का उपयोग करने से शरीर को मिलता है ये लाभ

सूरजमुखी के तेल में हेल्थ−बूस्टिंग विटामिन ई पाया जाता है। यह एक बेहतरीन एंटी−ऑक्सीडेंट है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है .

 

बैक्टीरिया व वायरल संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। सभी वेजिटेबल ऑयल में सूरजमुखी तेल विटामिन ई का सबसे समृद्ध स्त्रोत है।

अगर आप हृदय रोगी हैं तो आपको सूरजमुखी के तेल पर स्विच कर देना चाहिए। इसमें विटामिन ई उच्च मात्रा में होता है और अनहेल्दी सैचुरेटिड फैट कम मात्रा में होता है।

इसके अलावा सूरजमुखी के तेल में कोलीन और फेनोलिक एसिड जैसे कंपाउड पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, सूरजमुखी के तेल में पाया जाने वाला फाइटोस्टेरॉल शरीर द्वारा कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है।

सूरजमुखी का तेल खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। सूरजमुखी के तेल में लेसिथिन भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

सूरजमुखी के तेल को हम सभी अपने घर में रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल की तरह इस्तेमाल करते हैं। वैसे यह स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभकारी होता है।

इसमें ओमेगा−3 फैटी एसिड, ओमेगा−6 फैटी एसिड, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज हम आपको सूरजमुखी के तेल के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बता रहे हैं−

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button