साइना नेहवाल का बिना खर्च के हुआ रिसेप्शन

देश की जानी-मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बीते 14 दिसंबर को अपने कुछ करीबीयों के बीच ही बड़ी सादगी से अपने बचपन के दोस्त पारुपल्ली कश्यप के साथ विवाह कर लिया है। कल सोशल मीडिया के माध्यम से साइना नेहवाल ने खुद ही अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी थी। पैसे लुटाए बगैर ही साइना नेहवाल ने पारुपल्ली से विवाह किया है, जिसके लिए हर कोई साइना की जमकर तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियों की शादियों में करोड़ों रुपए खर्चा देखने को मिल रहा है, वहीं साइना ने बड़ी सादगी से विवाह किया है। आज साइना ने एक और बड़ा अच्छा काम किया है कि उन्होंने अपने रिसेप्शन को भी बड़ी सादगी से सम्पन्न किया है।

साइना का रिसेप्शन 16 दिसंबर की रात को रखा गया था। इस रिसेप्शन में साइना नेहवाल और पति पारुपल्ली के कुछ करीबी शामिल हुए। यह रिसेप्शन बेहद सादगी से संपन्न हुआ है। इसमें किसी तरह का पैसा लुटाने वाला काम नहीं किया गया है और ना ही इसमें कोई भी बड़ा गेस्ट आता हुआ नजर आया। अपने रिसेप्शन में साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप दोनों ही पारंपरिक पहनावे में नजर आए। तस्वीरों में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं।

साइना और पारुपल्ली एक दूसरे को बचपन से जानते हैं, यह दोनों साथ में ही बैडमिंटन खेला करते थे। जमीन से लेकर आसमान तक यह दोनों एक ही साथ पहुंचे हैं। पारुपल्ली, साइना नेहवाल से पूरे 4 साल बड़े हैं। साइना की वर्तमान उम्र 28 साल और पारुपल्ली की 32 साल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button