सांस लेने में तकलीफ के चलते दिलीप कुमार को मुंबई के अस्पताल में किया गया भर्ती, देखें हेल्थ अपडेट

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया है। ये जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी है।

अनुसार सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

पिछले महीने ही रुटीन चेकअप के लिए एक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस वक्त 2 दिन तक भर्ती होने के बाद फिर दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। तब एक्टर की पत्नी सायरा बानो ने सभी को एक्टर के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद भी किया था।

करीब पांच दशक से ज्यादा के अपने फिल्मी करियर में दिलीप कुमार ने मुगल-ए-आजम, देवदास, नया दौर जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर 1998 में ‘किला’ फिल्म में नजर आए थे।

दिलीप कुमार ने कोविड-19 संक्रमण के चलते अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को खो दिया। जिसके बाद उन्होंने ना अपना जन्मदिन मनाया ना ही शादी की सालगिरह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button