वायरल वीडियो को लेकर बोले पुण्य प्रसून, कहा-प्रियंका गांधी संघर्ष भी कर रहीं हैं और…….

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : लखीमपुर खीरी हिंसा में पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनसे धक्का मुक्की की भी खबरें हैं। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद PAC बटालियन के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस से ही प्रियंका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गेस्ट हाउस में झाडू लगाती दिखीं हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और प्रियंका गांधी की तारीफ हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने कहा है कि प्रियंका गांधी संघर्ष भी कर रहीं हैं और अपनी सहजता भी नहीं भूलीं।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया गया और ट्वीट में लिखा गया, संघर्ष की तस्वीर सीतापुर के इसी गेस्टहाउस में प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है।’ कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनाटे ने भी प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया है और बीजेपी पर कड़े शब्दों में निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, सत्ता में बैठे भेड़ियों, तुम्हारे अंत का आग़ाज़ लिखेंगी प्रियंका गांधी।

 

वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, सीतापुर पुलिस लाइन के अंदर महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर  प्रियंका गांधीजी ने श्रमदान के साथ शुरू किया अनशन, जब तक अन्नदाताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं, तब तक ये आंदोलन सतत जारी रहेगा.. ।

सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो पुलिस वालों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उन्हें महिलाओं से तमीज से पेश आने की बात कर रहीं हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कू ऐप पर प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, उत्तर प्रदेश में आख़िर क्या हो रहा है, लोकतंत्र और आज़ादी दोनों संकट में क्यों है?

वीडियो में प्रियंका गांधी पुलिस वालों से कहतीं दिख रहीं हैं, ‘इसमें बिठाओगे मुझे..मेरा अपहरण करोगे? ये है लीगल स्टेटस तुम्हारा मत समझो कि मैं नहीं समझती। अरेस्ट करो, मैं ख़ुशी से जाने के लिए तैयार हूं। जो जबरदस्ती धकेल रहे हो और घसीट रहे हो न आप, उसमें फिजिकल असॉल्ट, एटेम्पट तो किडनैप, अटेम्प्ट तो मोलेस्ट छूकर देखो आप। जाकर अपने अफसरों से, अपने मंत्रियों से वारंट लाओ। महिला को आगे मत करो, महिलाओं से बात करना सीखो। कानून है इस देश में..तुम्हारे प्रदेश में नहीं होगा लेकिन इस देश में है।

Related Articles

Back to top button