रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पत्ता कटने के बाद युजवेंद्र चहल ने लिखा इमोशनल मैसेज, कही ये बाते

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : भारत के मुख्य लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को संयुक्त अरब अमीरात में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया था और उनकी जगह अनुभवहीन राहुल चाहर को मौका दिया गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई थी। लेकिन उसके तुरंत बाद ही उन्हें उस समय एक बड़ा झटका लगा।

जब आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ही अपने सबसे सफल गेंदबाज चहल को रिलीज कर दिया। आरसीबी से पत्ता कटने के बाद चहल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ आठ साल के लंबे सफर को याद किया है। उन्होंने साथ ही कहा है कि अब वह आईपीएल 2022 में शायद ही खेल पाएंगे।

चहल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आठ साल तक आरसीबी टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। इससे कई यादें हैं। मैं एक क्रिकेटर के रूप में अपने बेस्ट टाइम के साथ रहा। अविस्मरणीय यात्रा। इस टीम में 8 साल लंबे अद्भुत वर्षों तक रहने से मुझे अपार अनुभव मिला है, कई मील के पत्थर तक पहुंचे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे वह परिवार दिया है, जो हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में चाहता है। हम केवल खेल सकते हैं और अपना बेस्ट दे सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम और मेरे प्यारे फैन्स मुझे प्यार करने और सपोर्ट करने के लिए फैन्स का थैंक्यू। दूसरी तरफ मिलते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CW-gpmRjW37/?utm_source=ig_web_copy_link

चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 113 मैचों में 22.03 की औसत से 139 विकेट चटकाए हैं। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बावजूद आरसीबी ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया है। बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। चहल आरसीबी से पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। वह 2014 में विराट कोहली की टीम बैंगलोर से जुड़े थे और उसके बाद से वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के सबसे प्रमुख गेंदबाज रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पत्ता कटने के बाद चहल ने अब संकेत दिया है कि आईपीएल 2022 में ही शायद ही खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान आईपीएल 2022 पर नहीं बल्कि हरियाणा के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पर हैं। लेग स्पिनर चहल ने कहा, आईपीएल ने मेरे क्रिकेट करियर में बड़ी भूमिका निभाई है। आईपीएल 2022 थोड़ा दूर है और मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। फिलहाल मैं हरियाणा के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button