यूपी में बारिश के अनुमान, जानिये कैसा रहेगा अगले चार दिन तक मौसम

 लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 96 दर्ज किया गया है।

 स्टार एक्सप्रेस 

लखनऊ. यूपी में आज से कई जगहों पर बादल छाने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 4 दिनों में पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में 25 और 26 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दूसरी तरफ तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ठंड और कोहरे से राहत है, आइये जानते हैं कि आज यूपी के बड़े शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 96 दर्ज किया गया है।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 98 है।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 100 रिकॉर्ड किया गया है।

कानपुर

कानपुर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा साथ ही तेज हवाएं चलेंगी वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 118 है।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 100 दर्ज किया गया है।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 दर्ज किया गया है और ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

मेरठ

मेरठ में आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 161 दर्ज किया गया है।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 145 दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button