यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी फैक्टर है क्या? एंकर के सवाल पर सीएम योगी का जवाब

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  :  यूपी विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस और प्रियंका गांधी को सीएम योगी कोई चुनौती नहीं मानते दिख रहे हैं। उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस बार एड़ी चोटी की जोर लगाई हुई है।

एक टीवी चैनल पर दिए गए एक इंटरव्यू में जब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रियंका गांधी के फैक्टर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये तो सैटेलाइट मैपिंग से खोजना पड़ेगा। एक निजी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में जब सीएम योगी से पूछा गया कि होने वाले विधानसभा चुनाव में वो किसे सीधे चुनौती समझते हैं, प्रियंका गांधी कोई फैक्टर है क्या

इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा- देखिए मुझे लगता है कि सेटेलाइट मैपिंग से कहीं ढूंढना पड़ेगा।… देखिए सवाल ये है कि भाई-बहन की जोड़ी 2014 में अपनी ताकत अजमा चुकी है। जनता पूरी तरह उन्हें प्रदेश से बेदखल कर चुकी है।

दोबारा सीएम बनने और इससे जुड़े इतिहास को लेकर जब योगी से सवाल पूछा गया कि पिछले 35 सालों से कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर वापस नहीं आया तो उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास बदलने के लिए ही आई है। उन्होंने कहा- हम लोग इतिहास बदलने के लिए ही बने हैं, हमारी सरकार के विकास कार्यों एवं हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2022 में 325+ सीटें जीतेंगे।

अगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चेहरा बनाया है और वो लगातार रैलियां करके जनसमर्थन मांगती देखी जा रही हैं। हाथरस कांड से लेकर लखीमपुर खीरी तक में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने नेतृत्व किया था। राज्य के कई बड़े मुद्दों पर कांग्रेस के मुकाबले अभी तक बसपा नदारद तो सपा और उनके नेता अखिलेश यादव पिछड़ते दिखे हैं। कई सालों बाद यूपी में कांग्रेस अपने दम पर अकेली और मजबूती से चुनाव लड़ती दिख रही है।

इसके बाद भी बीजेपी ना तो कांग्रेस को गंभीरता से ले रही है और ना ही प्रियंका गांधी को। इसका कारण भी साफ है, सपा अभी भी मुख्य विपक्षी दल है और प्रदेश की राजनीति में बीजेपी के सामने चुनौती भी। शायद यही कारण है कि प्रियंका गांधी के तीखे आरोपों पर भी बीजेपी के शीर्ष नेता प्रतिक्रिया देते हुए नहीं देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button