ओमिक्रॉन का फैला डर, अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी बेंगलुरु में ‘लापता

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

डेस्क. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने शुक्रवार को कहा कि अफ्रीकी देशों से आए कम से कम 10 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग ऐसे समय पर लापता है जब कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो कोविड केस मिल चुके हैं। देश में पहली बार इस वेरिएंट के मामले कर्नाटक में ही मिले हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारी अब विदेशियों की तलाश में जुटे हैं। बीबीएमपी के कमिश्नर गौरव गुप्ता ने कहा, ”ट्रैकिंग एक निरंतर प्रक्रिया है और हम ऐसा करते रहेंगे। यदि कोई फोन पर जवाब नहीं दे रहा है तो एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है और हम इसका पालन करेंगे।” गुप्ता ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा के उपायों को अपनाने को कहा।

 

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा, ”साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन पाए जाने के बाद बेंगलुरु में 57 यात्री आए। इन 57 में से 10 को बीबीएमपी ट्रेस नहीं कर पाई है। उनका फोन स्विच ऑफ है और दिए गए पते पर उपलब्ध नहीं हैं।” डेल्टा से भी बेहद खतरनाक माने जा रहे 50 से अधिक म्यूटेशन वाले इस वेरिएंट ने 30 से अधिक देशों में दस्तक दे दी है। भारत में भी इसके 2 केस मिल चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दो मरीजों में से एक विदेशी था, जो देश छोड़ चुका है। दूसरा शख्स कर्नाटक से है, जिसने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button