मस्कारा लगाने से पहले अप्लाई करे ये टिप्स व जिससे आपकी खूबसूरती में लगेंगे चार-चाँद

मेकअप के दौरान महिलाएं अपनी आंखों पर विशेष ध्यान देती हैं। यूं तो आईमेकअप के दौरान काजल, लाइनर, आईशैडो आदि का प्रयोग किया जाता है लेकिन अगर आईमेकअप करते समय मस्कारे का प्रयोग न किया जाए तो इससे आंखों को फिनिशिंग लुक नहीं मिलता। अक्सर महिलाएं मस्कारे का प्रयोग तो करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता।

मस्कारा लगाना शुरू से पहले एक्सट्रा झटक दें, इससे आपकी लैशेस पर उतना ही प्रोडक्ट लगता है, जितने की जरुरत होती है।मस्कारा को केकी होने से रोकने के लिए आप मस्कारा को हल्का गर्म कर लेते हैं। वह केकी नहीं होता। मस्कारा को गर्म करने के लिए हाथों से रोल करें।

आपके शरीर की गर्मी से मस्कारा गर्म हो जाएगा। जिससे मस्कारा स्मूद तरीके से लगेगा।मस्कारा का चयन बहुत जरुरी होता है। वॉटर प्रूफ मस्कारा खरीदना चाहिए। वॉटर प्रूफ मस्कारा खरीदना बहुत जरुरी है। ताकि ये फैले ना। जिनकी लैशेज कम होती हैं, उन्हें वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा की जरुरत होती है। छोटी पलकों को कर्लिंग के लिए सही शेप वाला ब्रश का चुनाव करें।आंखों को सुंदर बनाने के लिए 3 स्टेप्स में लगाएं मस्कारा।

सबसे पहले अपनी आइलैशेज पर मस्कारा का सिंगल कोट लगाएं। उसके बाद मेकअप ब्रश पर बेबी पाउडर लेकर पहले कोट पर हल्के से थपथपाएं, इस बात का ध्यान रखें कि पाउडर आपकी आंखों में उड़कर ना जाए। तीसरा स्टेप में मस्कारा लगाएं। इससे आइलैशेज थिक नजर आएंगी।मस्कारा सूखने और सेट होने के लिए समय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button