मध्य प्रदेश : नशे में टल्ली लड़की आर्मी जीप पर मारने लगी लात-सैनिक को धक्का ; वीडियो वायरल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशे में टल्ली एक लड़की ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में शोर-शराबा कर रही लड़की ने सेना की एक जीप को रोक लिया और इस पर लात मारने लगी। रोकने के लिए बाहर निकले सैनिक को भी धक्का दे डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

बताया जा रहा है कि यह घटना 8 सितंबर की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर लड़की हंगामा कर रही है। सड़क पर भीड़ लग चुकी है। वह सेना की एक चीप के सामने खड़ी हो जाती है और फिर इसमें लात मारने लगती है। सैनिक ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे भी धक्का देती है। इस दौरान वहां लोगों ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

https://twitter.com/rose_k01/status/1436004537605627916?s=20

 

 

 

पुलिस ने कहा है कि महिला नशे में थी और सड़क पर हंगामा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि सेना की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग इसकी तुलना लखनऊ गर्ल से कर रहे हैं, जिसने एक कैब ड्राइवर की पिटाई कर दी थी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button