भारत बंद के समर्थन में बोली प्रियंका गांधी, कहा-पूरा देश किसानो के साथ…..

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये लागू किये गये कृषि कानूनों के विरोध में पूरा देश अन्नदाताओं के साथ खड़ा है।

प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा  कि खेत किसान का,मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।” उन्होंने दावा किया कि पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काले क़ानून को वापस लें।

 

संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़ कर समूचे राज्य में हालांकि बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button