बिना बेकिंग सोडा के कैसे बनाएं दही वड़े, जानिए इस ट्रिक्स के बारे मे

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : दही वड़ा या दही भल्ले खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। त्योहारों पर खासतौर पर लोग शौक से दही वड़ा बनाते और खाते हैं। हालांकि कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि ये कड़े हैं। दही वड़े सॉफ्ट बनें इसके लिए आपको यहां कुछ आसान ट्रिक्स बताए जा रहे हैं। इन्हें अपनाकर आप भी चाट शॉप जैसे टेस्टी दही वड़े बना सकते हैं।दही वड़े बनाने के लिए उड़द दाल को पहले रातभर भीगने के लिए रख दें। दाल को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। दाल पीसते वक्त मिक्सी में बहुत थोड़ा सा ठंडा पानी डालें। ध्यान रखें पानी पीसते वक्त ज्यादा न डालें। फेंटते वक्त बैटर गाढ़ा लगे तो 2-3 चम्मच ठंडा पानी मिला सकते हैं।

आपके दही वड़े सॉफ्ट बनें इसके लिए दाल को अच्छी तरह फेंटना जरूरी है। आप चम्मच से इतनी अच्छी तरह बैटर नहीं फेंट पाएंगे। बेस्ट तरीका है हाथ से दाल को फेंटें। फेंटने की डायरेक्शन एक ही रखें। जब आप इसे अच्छी तरह फेंट लेंगे तो ये फ्लफी हो जाएगा। पानी में थोड़ा सा बैटर डालकर देखें। अगर तैरने लगे मतलब बैटर को और फेंटने की जरूरत नहीं है।

दही वड़े सॉफ्ट बनें इसके लिए एक और ट्रिक है। बनाने से पहले इनमें थोड़ा सा बटर या घी डाल लें। इसको फिर से 1,2 मिनट फेंटें। इन्हें सेंककर निकालने के बाद इन्हें ब्लॉटिंग पेपर पर रखें। इसके बाद इन्हें 15-20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डालें। दही वड़े और दही भल्ले में बस दाल का फर्क होता है। दही वड़े उड़द की दाल के बनते हैं। वहीं दही भल्ले में धुली मूंग की दाल भी मिलाकर पीसना होता है।

Related Articles

Back to top button