प्रियंका गांधी पहुंचीं वाराणसी, मंदिरों में किए विधि- विधान से दर्शन-पूजन

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी किसान रैली के लिए वाराणसी पहुंच गई हैं। रैली से पहले वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी ने विधि-विधान पूजा-अर्चना की। अन्नपूर्णा मंदिर में भी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर से प्रियंका का काफिला दुर्गाकुंड पहुंचा।

यहां दुर्गा जी का प्रियंका ने दर्शन-पूजन किया। इससे पहले एयरपोर्ट से मंदिर तक रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका अभिनंदन किया। उधर, जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली किसान न्याय रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंच गए हैं। कई जिलों से कार्यकर्ता और अन्य लोग रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

-अन्नपूर्णा मंदिर से प्रियंका का काफिला दुर्गाकुंड पहुंचा। यहां दुर्गा जी का प्रियंका ने दर्शन पूजन किया। <

-विश्वनाथ मंदिर के बाद अन्नपूर्णा मंदिर में भी प्रियंका गांधी ने दर्शन पूजन किया। <

-विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने की विधि-विधान पूजा अर्चना, मंदिर के मुख्य गेट पर कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

-प्रियंका गांधी पहुंचीं वाराणसी एयरपोर्ट, उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा सांसद हरियाणा,मौजूद प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ दर्शन, दुर्गा मंदिर दर्शन के बाद जगतपुर में हो रहे कांग्रेस के द्वारा आयोजित रैली में सम्मिलित होंगी।

-प्रियंका गांधी दिल्ली से वाराणसी के लिए निकल चुकीं हैं। कुछ देर में पहुंचेंगी, बाबतपुर एयरपोर्ट, उनके साथ कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं

-प्रियंका गांधी से बाबतपुर से जगतपुर सभास्थल तक करीब 30 किमी का दौरा सड़क मार्ग से करेंगी। इस दौरान वह छह विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत कर शिवपुर, उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और रोहनियां विस क्षेत्र में पहुंचेंगी। इन छह विधासभा क्षेत्रों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से जुड़ने का प्रयास करेंगी।

-प्रियंका बनकटी हनुमान मंदिर होते हुए पिछले प्रवेश द्वार से वह दुर्गाकुंड मंदिर जाएंगी। जहां वह मां कुष्मांडा देवी का दर्शन-पूजन करेंगी। वह मानस मंदिर, संकटमोचन, रविदास गेट होते हुए लंका चौराहे पर पहुंचेंगी। यहां महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन करेंगी।

– प्रियंका का काफिला नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर तिराहा, बीएलडब्ल्यूी, मंडुवाडीह चौराहा, मोढ़ैला होते हुए जगतपुर-रोहनियां स्थित सभास्थल पर पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button