पत्रकारों का हो सकता है एनकाउंटर : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली. मुजफ्फरपुर और देवरिया बालिका गृह में हुए बच्चियों के साथ यौनशोषण मामले में लोगों की आवाज लगातार मुखर होती जा रही है। पूरे देश भर में बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन किये जा रहे हैं। संसद में भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सड़क से संसद तक दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग उठ रही है। इसी बीच सपा से सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार को निशाने पर लेते हुए मीडिया वालों को हिदायत दे डाली।

रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए पत्रकारों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर आप लोग इस मामले को ज्यादा दिखाएंगें तो ये लोग आप लोगों का इनकाउंटर करवा सकते हैं। ये लोग तानाशाह हो गए हैं। लॅा एंड आडर के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि यहां कोई लॅा एंड आडर नहीं है। यह कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है।

https://www.facebook.com/405133933333293/videos/447380272441992/

 

समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सभी सांसद, संसद से वाक कर विरोध प्रदर्शन किया। दोषियों पर सख्त कार्यवाही के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग रखी।

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर और देवरिया के बालिका गृह में बच्चियों के साथ अवैध संबंध बनाया जाता था। इन दोनों ही जगहों से बच्चियों को बरामद किया गया है और कुछ बच्चियां अब भी लापता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button