दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, नहर से मिला महिला का शव

रिपोर्टः सुरजीत यादव, अमेठी

अमेठी. जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्थिन चौराहे से लगभग 100 मीटर दूरी पर सड़क से सटे गेरावां रजबहा नहर में एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला का शव कई दिन पूराना है और दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। नहर में पानी नहीं है पटरी के किनारे ही किसी अन्य थानाक्षेत्र में हत्या करने के बाद शव को सड़क से नहर में फेंका गया है।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, नहर से मिला महिला का शव

आज सुबह लगभग 10 बजे आप-पास के ग्रमीणों ने खेत जाते समय देखा, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर शव को कब्जे में लिया जा सका।

स्थानीय लोगों में घटना के बारे में चर्चा है कि शव को देखकर प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गयी होगी। फिरहाल मिली जानकारी के मुताबिक घटना किसी अन्यत्र थानाक्षेत्र की होने की संभावना है लेकिन थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button