तालिबानो ने अफगानिस्तान मे दिखाई हैवानियत लोगों पर डंडे और कोड़े बरसाए, खून से लथपथ हुए बच्चे और औरतें

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने कहा था कि वह अमन और चैन से हुकूमत करना चाहता है, लेकिन ये तालिबान है इसकी कही हुई बातों और हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क होता है। अफगानिस्तान के जमीनी हालात इस बात का सुबूत दे रहे हैं कि तालिबान सिर्फ खौफ और दहशत की भाषा जानता है।

 

 

 

देश की सड़कों पर तालिबान खुले-आम बर्बरता दिखा रहे हैं। औरतें और बच्चे खून से लथपथ हैं। तालिबानी लड़ाके रॉकेट लॉन्चर्स लिए सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं। लोगों पर डंडे और कोड़े बरसाए जा रहे हैं। पुरुषों का मुंह काला करके गले में रस्सी डाल कर उनकी परेड निकाली जा रही है। मंगलवार को खींची गई ये तस्वीरें तालिबान के खौफ को बयां कर रही हैं।

 

 

 

काबुल एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे लोगों को तालिबान ने डंडों, कोड़ों और नुकीले औजारों से मारा। हमले में जख्मी हुए बच्चे को ले जाता व्यक्ति।

 

हेरात में तालिबान ने आवाम में अपना खौफ पैदा करने के लिए आदमियों के चेहरे पर कालिख पोती। उनके गले में रस्सी डालकर उन्हें सड़क पर घुमाया।

 

काबुल पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने यकीन दिलाया था कि वह शांति से शासन करेगा, लेकिन अब डर बढ़ गया है कि तालिबान क्रूर शरिया कानून लागू करेगा।

 

तालिबानियों ने काबुल एयरपोर्ट पहुंचने की कोशिश कर रहे निहत्थे लोगों पर हथियारों से हमला किया। इसमें करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

 

शांति की बात करने वाला तालिबान लोगों के साथ बर्बरता कर रहा है। लोगों के चेहरे पर तालिबान का खौफ दिखाई दे रहा है।
काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए तालिबानी हमले में घायल महिला को उठाते दो लोग। एयरपोर्ट में दाखिल होने की कोशिश कर रहे लोगों पर तालिबान ने हमला किया था।

 

तालिबान ने कहा था कि जो लोग देश छोड़कर जाना चाहते हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा, लेकिन असल में तालिबान लोगों के साथ दरिंदगी से पेश आ रहा है।

 

अफगानिस्तान से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें अफगानी युवती अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा रही है कि तालिबान से उनकी हिफाजत की जाए।

 

काबुल एयरपोर्ट के बाहर तालिबानी लड़ाके तैनात हैं, जिन्होंने मंगलवार को एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों पर हमला किया।

 

काबुल के वजीर अकबर खान इलाके में बंदूक लेकर गश्त लगाते तालिबानी लड़ाके। तालिबानी गाड़ियों में रॉकेट लॉन्चर लेकर भी चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button