राखी को यादगार बनाने के लिये बहनों को दें कुछ ऐसे स्पेशल गिफ्ट

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : राखी का त्योहार इस साल 22 अगस्त को है। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए बाजार में तरह-तरह के गिफ्ट देखे जा सकते हैं। भाई अक्सर बहनों को गिफ्ट देने के मामले में समझ नहीं पाते कीआखिर बहन को क्या गिफ्ट दें। आज कुछ ऐसे गिफ्ट आइडिया देने वालें हैं जिसे आप अपनी मैरिड और अनमैरिड दोनों बहनों को दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इस साल राखी पर भाई बहन को क्या गिफ्ट दें।

 

 

1) इस बात से हर कोई वाखिफ है कि लड़कियों को जूलरी कितनी पसंद होती है। कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है जो जूलरी पहनती नहीं है, लेकिन खरीदती जरूर हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को जुलरी गिफ्ट कर सकते हैं। फिर चाहें वो सुंदर सा पेंडेंट को या फिर चेन।

 

 

2) बहन अगर वर्किंग है तो आप उन्हें उनकी जरूरत का सामान भी दे सकते हैं, जैसे कोई भी ट्रेंडी हैंडबैग। या फिर अगर बहन का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, तो आप उन्हें कंफर्टेबल ऑफिस सेटअप घर में बना कर दे सकते हैं।

 

 

3) इन दिनों स्मार्ट वॉच खूब ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी अपनी बहन को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप राखी पर किसी भी कारण से अपनी बहन से नहीं मिल रहे हैं, तो आप ये गिफ्ट उनके एड्रेस पर भेज सकते हैं।

 

 

4) मेकअप, एक ऐसी चीज है, जो यकीनन कई लड़कियों को पसंद होता है। ऐसे में आप फुल मेकअप किट या फिर बेसिक क्ट अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देख कर वो जरूर खुश हो जाएंगी।

 

 

5) बहन अगर फैशन ट्रेंड को फॉलो करती है, तो आप उन्हें कपड़े दे सकते हैं। अगर बहन शादी शुदा है, तो उन्हें सूट या फिर साड़ी दे सकते हैं और अगर बहन कुंवारी है तो आप उनकी पसंद की कोई ड्रेस दे सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button