जौनपुर : युवक ने पंखे में रस्सी से फाँसी लगाकर दी जान

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

पत्रकार कमलेश कुमार यादव / जौनपुर : बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार की रात कमरे में युवक ने फाँसी लगाकर जान दे दी। पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद यादव घर से दूर पाही पर बने अपने आवास पर रहतें है। राजेन्द्र अपनी पत्नी आशा तथा 17 वर्षीय पुत्री खुशी को अपने ससुराल तड़सरा पहुँचा कर घर पर अकेले ही मौजूद थे।

एक मात्र पुत्र प्रिंस यादव प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है। ग्रामीणों के अनुसार देर शाम राजेन्द्र के एकांत बने घर के पास खूंटे पर बांधे गए जानवर चिल्ला रहे थे। किसी ने जाकर आवाज लगाया तो कोई आवाज नही मिली। कमरें में झांक कर देखा तो राजेन्द्र पंखे में रस्सी के सहारे लटक रहे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की रात में ही भारी भीड़ हो गई। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने शव को नीचे उतरवाते हुए शव को मर्चरी भेज दिया। रविवार को पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को पीएम हेतु भेज दिया। उधर रात में ही पहुँचे पत्नी व बच्चों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button