जौनपुर : डॉ. केपी यादव के घर शोक जताने आज पहुंचेंगे अखिलेश यादव

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : समाजवादी पार्टी के नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ केपी यादव का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार (31 अगस्त) की सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। उनकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के बेहद करीबी थे।

 

 

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जौनपुर आएंगे। वह गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर शोक जताने उनके घर जाएंगे। आधा घंटे रहने के बाद वह वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

वहीं, शनिवार की देर शाम उनके प्रोटोकॉल आने के बाद रातभर में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी की गई। हेलीपैड स्थल से लेकर बैरिकेडिंग कराई गई है। वहीं, सपा मुखिया के आने की खबर लगते ही कार्यकर्ता सहित आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार की दोपहर में भदोही से हेलीकाप्टर द्वारा जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। डेढ़ बजे वह धर्मापुर ब्लॉक के उतरगांवा आएंगे। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर शोक जताने उनके घर जाएंगे, जिनकी डेंगू से 31 अगस्त की भोर चार में लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अखिलेश यादव अपने आधे घंटे के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। फिर, वह दोपहर दो बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

डॉ. केपी यादव मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। इधर कुछ माह से उनकी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। उनके निधन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोकसभा का आयोजन किया था। इसके बाद शुक्रवार को नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी भी शोक जताने उनके घर आए थे। पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी बताते हैं कि डॉ. केपी यादव 36 बार गिरफ्तार हुए थे और 12 बार जेल की रोटियां भी खाई हैं। वह कुशल वैज्ञानिक से लोकप्रिय नेता बन रहे हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button