जानिए सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स में कितने अंकों मे आई गिरावट

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मुनाफावसूली का असर दिखाई दिया। 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 52,852 के स्तर पर बंद हुआ। NSE 31 अंकों की गिरावट के साथ 15824 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में 19 शेयर लाल निशान में और 11 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

 

 

 

 

आज की गिरावट के बाद BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 235.16 लाख करोड़ रुपए रहा। बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और टाइटन सेंसेक्स पर टॉप गेनर्स रहे। एसबीआई, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के शेयर यहां टॉप लूजर्स रहे। आज की गिरावट में ऑटो सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। मेटल इंडेक्स में आज तेजी दिखी।

 

 

 

 

 

 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटिजीस्ट वीके विजय कुमार ने कहा कि अमेरिका और यूरोप का बाजार इस समय अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद से एशियाई बाजार पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई में अब तक भारतीय शेयर बाजारों से 5,689 करोड़ रुपए निकाले हैं। विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों की वजह से एफपीआई ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है।

 

 

 

 

 

बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है। वैसे माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व नीतिगत रूप से कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है। इधर लगातार दूसरे महीने जुलाई में अमेरिका में बिजनेस एक्टिविटी मॉडरेट रहा है। इससे निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button