जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं सफेद मक्खन

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को सफेद मक्खन का भोग लगाया जाता है। आमतौर पर घरों में पीले रंग का मक्खन यूज होता है, जिसमें बहुत नमक भी होता है। ऐसे में अगर आप भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए घर में सफेद माखन यानी मक्खन बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है-

 

 

 

घर की मलाई से मक्खन बनाने की विधि – मलाई या बाजार में मि‍लने वाली क्रीम को मिक्सर में डालकर चलाएं फिर कुछ देर में मक्खन ऊपर आ जाएगा। नीचे मठ्ठा बचा रह जाता है। अब साफ हाथों से मक्खन को अलग कर लें। अगर आप सभी कुछ घर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घर में फुल क्रीम दूध से मलाई निकाल लें और उसी प्रक्रिया को दोहराएं।

 

 

 

सफेद मक्खन बनाते समय ध्यान रखें ये बातें-
मक्खन निकालने के बाद इसे चम्मच या हाथ से उठाकर बर्तन में रखें।
इस बात का ध्यान रखें कि जब आप मक्खन को छाछ से अलग कर रहे हों तो छाछ अच्छी तरह से अलग हो जाना चाहिए।
मक्खन को बर्फ के ठंडे पानी में निकाल कर रखें। कुछ देर बाद उंगलियों से लड्डू की तरह दबाकर मक्खन को निचोड़ दें।
इससे बचा हुआ पानी भी निकल जाएगा। यह मक्खन फ्रिज में रखने पर हफ्ते भर तक ताजा बना रह सकता है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button