चने का साग बनाने के लिए जानिए ये विधि
चने का साग (Chana ka Saag): सर्दियों के मौसम में साग खाने का अपना अलग ही मजा है। चना बहुत ज्यादा लाभकारी होता है व हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से खून भी बढ़ता है। मक्के या बाजरे की रोटी के साथ इसे खाने से स्वाद का दोगुना मजा बढ़ जाता है। अगर साथ में गुड़ भी तो इस देसी स्वाद के क्या कहने। आइए जानते हैं कि किस तरह बनाया जाता है चने का साग।
चने का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
चने की भाजी – 250 ग्राम
हरी मिर्च – 2-3
अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
टमाटर -2
घी – 1 टेबल स्पून
हींग – 1-2 पिंच
जीरा – आधा छोटी चम्मच
मक्का का आटा – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च – चौथाई छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ेंः
चने का साग बनाने की रेसिपी:
1.चने का साग बनाने के लिए सबसे पहले साग (भाजी) के डंठल को तोड़कर इसे अच्छे से साफ करें। जो पत्तियां सॉफ्ट हैं उन्हें तोड़कर अलग रख लें। अब इस साफ किए गए साग को कम से कम 3 बार पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद इसे एक बड़ी प्लेट में निकाल लें व प्लेट को इस तरह रखें कि बाकी का पानी निकल जाए। अब साग को बारीक काट लें।
2.अब हरी मिर्च, अदरक व टमाटर को अच्छे से साफ कर बारीक काट लें।
3.अब पानी से भरा भगोना आंच पर चढ़ा दें व इसमें कटा हुआ साग दल दें। जब ये थोड़ा सॉफ्ट हो जाए तब इसमें मक्के के आटे को एक कप पानी में अच्छे से घोलकर इसमें डालकर अच्छे से मिला दीजिए। ऊपर से नमक व लाल मिर्च डालिए। इसे उबाल आने तक बीच बीच में चलाकर पकाते रहिये। इसके बाद सब्जी को हलकी आंच पर कम से कम 8 मिनट तक पकाएं। देखिए कि जब सब्जी का शोरबा गाढ़ा हो गया है तो समझ जाइए कि आपकी सब्जी तैयार है।
4.एक कढ़ाई में देसी घी डालकर आंच पर चढ़ाएं। फिर इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च, अदरक व टमाटर डालकर अच्छे से भूनें। जब तक टमाटर नर्म न हो जाए तब तक पकाएं। अब इस तड़के को पके हुए साग में ऊपर से डालते हुए मिला लें। लीजिए तैयार है आपका चने का साग। आप चाहें तो इसे मिस्सी रोटी, बाजरे व मक्के की रोटी के साथ भी खा सकते हैं।