आज इस राशी के जातको को नई मित्रता के कारण भविष्य में मिलेगा लाभ, देखे अपना राशिफल

मेषः
नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।

वृषभः
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुनः
नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्कः
पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

सिंहः
अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पडिएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

कन्याः
रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

तुलाः
विद्या-अभ्यास में बाधाएँ आएँगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालिएगा।

वृश्चिकः
आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतिएगा।

धनु – आज बेवजह तनाव रहेगा साथ ही शारीरिक कष्ट संभव है. आज आपके हाथ लाभ के अवसर आएंगे. आज शुभ समय है. सब मंगल होगा.

मकर – आज आपकी आर्थिक नीति में परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा. आपका व्यवसाय ठीक चलेगा. आज आपकी आय में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज मित्र व संबंधी सहयोग को आगे आएंगे.

कुम्भ – आज आप सुख के साधन जुटा पाएंगे और आपके लाभ के अवसर हाथ आएंगे और आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा.

मीन – आज आपका पुराना रोग उभर सकता है आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आज आपके घर में मतभेद हो सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button