आज इस राशी के जातको को धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का करना पड़ेगा सामना, देखे अपना राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

मिथुन

बिजनेस-धंधे में आज अपने साझीदार से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन जरूर अच्छा है। आप में नेतृत्व क्षमता है और अपने टीम के साथ ऑफिस में आप सफलता हासिल करेंगे। आपके साथी आपसे खुश रहेंगे।

कर्क

आप अपनी योजनाओं पर भावनाओं को हावी नहीं होने दें। वैसे, मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन की शुरुआत होगी। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करें। उनके गुस्से का शिकार आप बन सकते हैं। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद को टालने की आज कोशिश करें।

सिंह

आप अगर सिंगल हैं जो आज किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जिसका आकर्षण आपको प्यार की ओर ले जाएगा। विवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन रोमांस से भरपूर है। एक अच्छा दिन आपके सामने है। इसका खूब आनंद लें।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। हालांकि, आप बहुत हद तक इस मुसीबत से निपटने में कामयाब होंगे। नया घर या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज के लिए योजना टालना बेहतर होगा। पैसे के लेन-देन में जरूर सतर्क रहे।

धनु

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं रहने वाला है। कुछ परेशानियां आपके दिन को मुश्किल करेंगी। माता-पिता से साथ रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है।  नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा।

मकर

आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए कोई निर्णय लेने में उलझन का सामना कर पड़ सकता है। नए कार्य आज नहीं शुरू करें। साथ ही कोई बहुत महत्वपूर्ण निर्णय भी नहीं लें।  छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुम्भ राशि :–  कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी।

Related Articles

Back to top button