अब घर पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बनाए चॉकलेट फेस पैक, जानें इसको बनाने का तरीका

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : चॉकलेट अक्सर बच्चे और बड़े सभी लोगों को खाना पसंद होता है। कई तरह की मिठाई में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और आपकी त्वचा को नुकसान से बचाने में मदद करती है। त्वचा के लिए आप चॉकलेट फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। चॉकलेट फेसमास्क आपकी मृत त्वचा कोशिकाओं को भी हटा सकता है। इससे आप कई तरह के फेस मास्क तैयार कर सकते हैं

 

 

 

डार्क चॉकलेट और शहद का फेस मास्क
शहद आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसे डार्क चॉकलेट के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाने से आपको एक प्राकृतिक ग्लो मिलेगा।

कैसे बनाएं

एक बाउल में पिघली हुई डार्क चॉकलेट, 1 टेबल-स्पून शहद और कुछ बूंदे ताजे निचोड़े हुए नींबू के रस डालें। अच्छी तरह मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और पेस्ट को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करते रहें। इसे गर्म पानी से धो लें।

 

 

 

डार्क चॉकलेट और दही फेस मास्क
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने है और आपकी त्वचा के छिद्रों को टाइट करने में भी मदद करता है।

कैसे बनाएं
सबसे पहले पांच क्यूब डार्क चॉकलेट को पिघलाएं और इसमें 1 1ध्2 चम्मच ताजा दही मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और फिर 1 बड़ा चम्मच बेसन भी मिलाएं। अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद मास्क को स्क्रब करने के बाद इसे धो लें।

 

 

 

ग्लोइंग त्वचा के लिए फेस पैक बनाने के लिए आपको डार्क चॉकलेट बार, 2ध्3 कप दूध, 1 छोटा चम्मच समुद्री नमक और 3 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर की जरूरत होगी
एक बाउल में अपना चॉकलेट बार तोड़ें और माइक्रोवेव में पिघला लें। इसके बाद इसमें नमक, चीनी और दूध डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें और 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे धोकर साफ कर लें। ये आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

 

 

 

त्वचा सॉफ्ट बनाने के लिए इस फेस पैक का करे इस्तेमाल
इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच बेसन, डार्क चॉकलेट और 2 चम्मच गरम दूध की जरूरत होगी।

 

 

 

 

इसे बनाने के लिए एक बाउल में अपना चॉकलेट बार तोड़ें और माइक्रोवेव में पिघला लें। इसके बाद इसमें बेसन और गर्म दूध मिलाकर पैक तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button