रक्षाबंधन पर्व पर राजनीतिक गलियारों में कैसी है हलचल, जानें यहाँ किसने क्या कहा!

  • मजबूत रिश्ता अटूट बंधन, आओ मनाएं रक्षाबंधन: समाजवादी पार्टी ने जारी किया वीडियो संदेश
  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दी बधाई
  • प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर दी शुभकामनाएं.

लखनऊ. रक्षाबंधन कहने को तो भाई बहन का त्यौहार है लेकिन इसने सभी को एक दूसरे के प्यार के बंधन में बांध रखा है। राजनीति गलियारों में में भी इसकी रौनक देखी जा सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पर्व पर सभी को बधाई दी तो समाजवादी पार्टी ने भी इस मौके ओर एक वीडियो संदेश जारी किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।

पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में ट्वीट करके कहा कि “भारतीय संस्कृति सर्वकल्याण की भावना से ओतप्रोत है। स्नेह-पर्व ‘रक्षाबंधन’ इसी शुभ भावना का प्रतिमान है।”

श्रावण पूर्णिमा के सुअवसर पर बहन-भाई, गुरु-शिष्य, मनुष्य-प्रकृति सहित सभी के परस्पर सुखद, स्नेहिल व सद्भावनापूर्ण संबंधों हेतु प्रभु से प्रार्थना है। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं! ”

वही समाजवादी पार्टी की तरफ से रक्षाबंधन शुभकामना संदेश वीडियो जारी किया गया है। इसमें कहा है – “मजबूत रिश्ता अटूट बंधन, आओ मनाएं रक्षाबंधन.” इस वीडियो संदेश में पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी बहनों, महिलाओं की सुरक्षा, पढ़ाई और आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से समाजवादी लोगों ने काम किया है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है –
“हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है।

समस्त देशवासियों को पावन पर्व #रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button