जेपी नड्डा बूथ विजयअभियान का आज करेंगे शुभारंभ कार्यकर्ताओं को देंगे बूथ जीतने का मंत्र

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2022 को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी फतेह करने के लिए पार्टी बूथ जीतने की व्यूह रचना में जुटी है। इसी कड़ी में शनिवार यानी आज दोपहर साढ़े तीन बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करने वाले हैं। अभियान की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में पार्टी के संगठनात्मक मंडलों में बैठकों का आयोजन किया गया।

 

 

 

पार्टी की योजना है कि बूथ विजय अभियान में 15 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों पर मौजूद रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की बूथ जीतने की योजना को सीधे सुनें। इसमें ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ का मंत्र दिया जाएगा।

 

 

 

भाजपा ने प्रदेश में 27700 शक्ति केंद्र बनाएं हैं। बूथ विजय अभियान के शुभारंभ मौके पर नड्डा पार्टी के बूथ से लेकर मंडल और जिले के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए उनके वर्चुअल संबोधन को सुनने और पूरे कार्यक्रम को देखने के लिए सभी शक्ति केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। पहले यह कार्यक्रम 23 अगस्त को नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र से शुरू होना था, मगर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण टल गया था।

 

 

 

इस अभियान में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शक्ति केंद्रों पर उपस्थित रहकर बूथ विजय अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Related Articles

Back to top button