इस बार का रक्षाबंधन क्यों हैं खास, जानें यहाँ !

स्टार एक्सप्रेस डेस्क. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन इस साल सावन के आखिरी सोमवार यानी 3 अगस्त को पड़ रहा है।

इस बार का रक्षा बंधन और भी खास है क्योंकि इस पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग भी बन रहा है। कहा जा रहा है कि रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग 29 साल बाद आया है। साथ ही इस साल भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षाबंधन पर नहीं पड़ रहा है।

राखी यूं तो कहने को रेशम की कच्ची डोर होती है, लेकिन यह भाई बहन के मजबूत रिश्ते की निशानी और प्रतीक होता है। इस डोर के जरिये भाई अपनी बहन के प्रति वचनबद्ध होता है।

रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। इस साल राखी के दिन ही सावन पूर्णिमा भी है, जो इस पर्व की महत्ता को और बढ़ा देती है। रक्षा बंधन के इस खास त्योहार के मौके पर इन शानदार और ट्रेंडिंग मैसेजेज के जरिए अपने भाई और बहनों को शुभकामनाएं दें और उन्हें बताएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं।

आपका रक्षाबंधन त्यौहार इस बार कैसा रहा आप हमें कमेंट बॉक्स कमेंट करके जरूर बताएं या लिख भेजें [email protected] पर।

Related Articles

Back to top button