बाजार में युवक को रास्ता रोककर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

रामलीला विमान में शामिल नामजद युवक पर मारपीट, धमकी का आरोप

जसवंतनगर,इटावा। पुरानी रंजिश के चलते युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रामलीला रोड गेट नंबर दो निवासी आर्यन कुशवाह पुत्र संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि वादी आर्यन की तहरीर अनुसार, 21 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह दुकान का सामान लेने जा रहा था। सपा कार्यालय के पास पहुंचने पर रामलीला विमान में रावण सेना में शामिल ईशु यादव पुत्र राजकुमार ने उसे पकड़ लिया और पीठ पर कोड़े मारने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी दुकान पर आकर धमकी दे चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ईशु यादव व उसके साथियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button