मासूम दो बेटियों की मां फांसी के फंदे पर झूलती मिली
दो दिन इलाज के बाद पीजीआई में मां की हुई दुखद मौत

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीपुरा में मंगलवार की सुबह 6 बजे एक बार पुनः उस समय हड़कंप मच गया जब बीते दो दिन पहले घर के अन्दर मासूम दो बेटियों की मां करिश्मा 26 वर्ष पत्नी आनंद मोहन दोहरे फांसी के फंदे पर झूलती देखी गई,घर के बाहर मौजूद परिजनों ने करिश्मा को आनन फानन में फांसी से उतार कर इलाज के लिए सेंफ़ई के पीजीआई में भर्ती कराया और गुरुगांव में प्राइवेट नौकरी के रहे अचेत महिला करिश्मा के पति आनंद मोहन को फोन पर सूचित कर अस्पताल बुला लिया।
उधर पीजीआई के चिकित्सक बीते दो दिनों से अचेत करिश्मा के इलाज में जुटे हुए थे,लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे करिश्मा की दुखद मौत हो गई।
मृतका करिश्मा अपने पीछे मासूम दो बेटियों में कु.काव्या 4 वर्ष व एक डेढ़ वर्षीय अबोध बच्ची को रोता बिलखता छोड़ गई है।
जानकारी के अनुसार करिश्मा अपने सास-ससुर से अलग रहती थी,करिश्मा का पति आनंद मोहन दोहरे घर से बाहर गुरुगांव में अकेला रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था,और घटना के दौरान भी पति आनंद मोहन गुरुगांव में अपनी ड्यूटी पर ही था।जबकि मृतका की सास सुषमा देवी और ससुर श्री कृष्ण समेत अविवाहित देवर हैप्पी दोहरे व छोटी ननद प्रियांशी अपने दूसरे घर में थी,बाबजूद फांसी की खबर मिलते ही परिजनों ने करिश्मा को फांसी के फंदे से अचेत अवस्था में नीचे उताकर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया,लेकिन चिकित्सक करिश्मा को बचा नहीं सके।
करिश्मा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


