दुलार कार्यक्रम के जरिए छोटे बच्चों का रखा जाएगा ख्याल : संतोष सिंह

बच्चों को जानकारी देने के लिए सीडीपीओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता 

श्रावस्ती। विकास भवन में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सीडीपीओ का चल रहा दो दिवसीय सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं सहयोग ऐप सम्पन्न हो गया। दो दिनों तक चले प्रशिक्षण में श्रावस्ती जिले से सभी ब्लॉक के सीडीपीओ और पर्यवेक्षक मौजूद थे। श्रावस्ती जिले के सभी पर्यवेक्षक को सहयोग ऐप और इसके साथ ही दुलार कार्यक्रम के बारे में बताया गया। पिरामल फाउन्डेशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह ने प्रोग्राम का संचालन किया।

प्रशिक्षण में आए सभी पर्यवेक्षक को दुलार कार्यक्रम के बारे में बताया गया। यह दुलार कार्यक्रम 0 से 6 साल तक के बच्चो के लिए है जिसमे बच्चो के साथ की जाने वाली गतिविधियां और उनके खान पान से संबंधित जानकारी उनके माता पिता को दी जाती है। ताकी बच्चे का मानसिक और शारीरिक रूप से विकास हो सके। यह कार्यक्रम बच्चों के शुरुवाती दौर में होने वाले विकास को सुनिश्चित करने में मदद करता है।

इस कार्यकम से जुड़ने और बच्चों के विकास से संबंधित जानकारी लेने के लिए 08068971703 पर मिस्काल देना होता है और फिर जिला कोड डालना होता है जब आपके पास उनकी टीम से वापस कॉल आता है। श्रावस्ती जिले का कोड 7# है। इसके अलावा गूगल ऐप के बारे में पिरामल फाऊंडेशन की टीम रचना पाल , काजल पांडे, शिवानी और तन्वी द्वारा सभी को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रीड एलौंग गूगल एप का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Also Read-

Hardoi : दिव्यांग पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।

यह एक ऐसा ऐप है जो बच्चो को जल्दी और स्वतंत्रता पूर्वक सीखने में मदद करता है। इसके जरिए बच्चे मनोरंजक कहानियां सीख और पढ़ पाते है। ये ऐप निपुण भारत मिशन को सफल बनाने में और उसका एक अहम लक्ष्य यानी अक्षर ज्ञान प्राप्त करने में बहुत मददगार है। इस ऐप के जरिए बच्चे एंड्रॉयड मोबाइल से जल्दी और खुशी खुशी चीज़े सीख सकते है। जिससे बच्चे का मानसिक रूप से तेजी से विकास होगा। इस ऐप को आप मोबाइल फोन पर गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करके अपने बच्चे को जल्दी सीखने और पढ़ने में मदद कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button