द्वितीय दिवस प्रातः हुई मां ब्रह्माणी की पूजा-अर्चना

पांच बजे से ब्रह्माणी मंदिर में देवी दर्शन और पूजा को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र में यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्राचीन मां ब्रह्माणी देवी मंदिर में सोमवार को द्वितीय नवरात्र के अवसर पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में माता का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह पांच बजे पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। सोमवार होने के कारण आसपास के सैकड़ों गांवों से महिलाएं मंदिर पहुंचीं और भक्तिभाव के साथ माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही वहीँ मान्यता के अनुसार आसपास के गाँव से आईं महिलाओं नन्हें मुन्ने वच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक शेर सिंह तोमर पीएसी के जवानों तथा महिला और पुरुष कांस्टेबलों के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए निगरानी की।

Related Articles

Back to top button