चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आठ साल पहले पांच हजार रुपये में बाइक खरीदने का किया दावा, पुलिस कर रही जांच

गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखर्जी पार्क के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र (44), निवासी ग्राम जसर, थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर और राहुल (42), निवासी सदर बाजार, थाना सदर, जिला मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुखर्जी पार्क के पास कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर खड़े हैं और उसे कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी86एल6157 पाया गया।

पांच हजार रुपये में खरीदने का दावा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बरामद मोटरसाइकिल करीब आठ साल पहले पांच हजार रुपये में खरीदी थी। हालांकि, बाइक के वास्तविक स्वामित्व और चोरी से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोटरसाइकिल कहां से चोरी हुई थी और इसे बेचने वाला व्यक्ति कौन था।

Related Articles

Back to top button